Class 4 Hindi Chapter 3 Neem नीम NCERT Solutions

Class 4 Hindi Chapter 3 Neem नीम NCERT Solutions provide you with all the answers and exercises of Chapter 3 Neem नीम from the new Class 4 Hindi textbook Veena. Students can also download the solutions in PDF format by clicking the link below on this page.

Class 4 Hindi Chapter 3 Neem नीम Questions Answers – PDF Download

बातचीत के लिए (Page 28)

1. नीम के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
उत्तर:
नीम एक औषधीय वृक्ष है।
इसकी पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है।
इसकी पत्तियों का उपयोग त्वचा संबंधी रोगों के उपचार में किया जाता है।
नीम की टहनियों का प्रयोग दाँत साफ करने के लिए किया जाता है।

2. आपने अपने पर्यावरण में बहुत से पेड़-पौधे देखे होंगे। कुछ के नाम बताइए।
उत्तर:
पीपल, आम, बरगद, केला, नारियल, गुलाब, तुलसी।

3. आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान किस आधार पर कर पाते हैं?
उत्तर:
हम पेड़-पौधों की पहचान उनके फलों, पत्तियों, फूलों, तने, गंध और छाल के आधार पर कर पाते हैं।

4. पेड़-पौधों से जुड़ा अपना कोई अनुभव सुनाइए, जैसे आपने कोई पौधा लगाया हो या किसी वृक्ष की छाया के नीचे आप खेलते हों।
उत्तर:
मैंने अपने घर के आँगन में गुलाब के कुछ पौधे लगाए हैं। जब उनमें रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, तो पूरा आँगन महक उठता है। उनके फूल देखने में बहुत सुंदर और खुशबूदार होते हैं। मैं हर सुबह उन्हें पानी देता हूँ।

5. आपको सबसे अच्छा पेड़ कौन-सा लगता है? आपको यही पेड़ सबसे अच्छा क्यों लगता है?
उत्तर:
मुझे सबसे अच्छा पेड़ आम का लगता है क्योंकि इससे हमें स्वादिष्ट और मीठे आम खाने को मिलते हैं।

पाठ के भीतर (Page 28 – 29)

1. इस कविता में किन पक्षियों के नाम आए हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
चिड़िया, कौआ, तोता।

2. नीम से किन-किन रोगों में लाभ हो सकता है? नीचे तीन रोगों के नाम पता करके बताइए।
उत्तर:
त्वचा के रोग, दांत और मसूड़ों के रोग।

3. नीम का वृक्ष सबका मन कैसे बहलाता है?
उत्तर:
नीम का वृक्ष हवा के साथ झूम-झूमकर, हँसकर और गाकर सबका मन बहलाता है।

4. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़िए।
“चिड़िया, कौआ, तोता सबसे अपना नेह जताता नीम”
इन पंक्तियों में रेखांकित शब्द ‘नेह’ का भाव है – प्यार व स्नेह। अब नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(क) नीम का वृक्ष पक्षियों से अपना नेह किस प्रकार जताता है?
उत्तर:
नीम का वृक्ष पक्षियों को अपनी डालियों पर बैठने, घोंसले बनाने और छाया में आराम करने की जगह देकर अपना स्नेह जताता है।

(ख) आपके परिवार के सदस्य और अध्यापक आपसे अपना नेह किस प्रकार जताते हैं?
उत्तर:
मेरे परिवार के सदस्य मेरा ख्याल रखते हैं, मुझे प्यार से समझाते हैं और मेरी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। मेरे अध्यापक मुझे अच्छे से पढ़ाते हैं और  मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

5. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
“चले प्रदूषित वायु कभी तो
उसको शुद्ध बनाता नीम ”
(क) ‘प्रदूषित वायु’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
जब हवा में हानिकारक गैसें, धुआँ और धूल मिल जाती है, तो उसे प्रदूषित वायु कहते हैं।

(ख) वृक्ष प्रदूषित वायु को कैसे शुद्ध बनाते हैं ?
उत्तर :
वृक्ष प्रदूषित वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को सोख लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु शुद्ध होती है।

6. नीचे दिए गए भाव कविता की किन पंक्तियों में आए हैं?
(क) “नीम का वृक्ष डॉक्टर नहीं है, फिर भी बहुत सारे रोगों को भगाता है।”
कविता की पंक्ति –
उत्तर:
“नहीं डॉक्टर, फिर भी देखो
कितने रोग भगाता नीम।”

(ख) “नीम का वृक्ष दिनभर प्रसन्न रहता है।”
कविता की पंक्ति –
उत्तर:
“लहराता-बलखाता नीम,
दिनभर हसँ ता-गाता नीम।”

भाषा की बात (Page 29 – 31)

1. नीचे लिखे वाक्यों पर ध्यान दीजिए —
• लड़की पुस्तक पढ़ती है।
• लड़का पुस्तक पढ़ता है।
• माताजी समाचार पढ़ती हैं।
• पिताजी भाजी काटते हैं।
• मनीषा पतंग उड़ाती है।
• अरविंद झूला झूलता है।
• टमाटर खट्टा है।
• इमली खट्टी है।
(क) अब इस कविता में आए उन शब्दों को लिखिए जिनसे पता चलता है कि नीम पुल्लिंग है।
उत्तर:
लहराता, बलखाता, हँसता, गाता, जताता, डॉक्टर, भगाता, बनाता, सिखाता, बहलाता, लेता, जाता।

(ख) नीचे रखी टोकरी में बहुत से फल और साग-भाजी दिखाए गए हैं। इन्हें स्त्रीलिंग और पुल्लिंग की श्रेणी में लिखिए।

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 1

उत्तर:

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 2

2. ‘प्रदूषित’ शब्द में ‘प्र’ है। ऐसे ही कुछ और शब्द ढूंढ़कर नीचे लिखिए।

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 3

उत्तर:
प्रहार, प्रकार, प्रयोग।

वृक्ष एक, गुण अनेक (Page 32)

1. वृक्षों की बहुत-सी विशेषताएँ होती हैं, उन विशेषताओं को लिखिए ।

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 4

उत्तर:
घना, फलदार, छायादार, विशाल, औषधीय गुणयुक्त, पर्यावरण रक्षक, जीवनदायी।

2. नीचे कुछ वृक्षों/पौधों की पत्तियों के चित्र हैं। उनके नाम उलट-पुलट गए हैं। उन्हें पहचानकर मिलान कीजिए। अपनी भाषा में भी उनके नाम पता करके लिखिए।

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 5

उत्तर:

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 6

3. नीचे दी गई पत्तियों को पहचानिए और इनके नाम तथा विशेषताएँ अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों की सहायता से लिखिए-

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 7

उत्तर:

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 8

4. आपके परिवेश में जो भी पत्ते दिखते हैं, उनका संग्रहण कीजिए । पत्तों को किसी मोटे कागज़ पर चिपकाइए। उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बारे में दो-दो वाक्य लिखिए।
उत्तर:
स्वंय कीजिए।

मैं नीम हूँ (Page 35 – 36)

1. नीचे नीम के बारे में कुछ आधे-अधूरे वाक्य लिखे हैं। सहपाठियों से चर्चा करके इन वाक्यों को पूरा कीजिए-
• मेरा एक – एक भाग _______ है।
• मेरी पत्तियों का आकार _______ और रंग _______ होता है।
• मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से _______ दूर होते हैं।
• मेरी पत्तियों के किनारे _______ होते हैं।
• मेरी कोमल टहनियाँ दाँत _______ करने के काम आती हैं। इसे कहते _______ हैं।
• मेरे फल को _______ कहा जाता है।
• मेरी पत्तियों का स्वाद _______ होता है।
• मेरी पत्तियों को सुखाकर _______ में रखा जाता है।
• _______ मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
• आओ, कभी मेरी डाल पर _______ का आनंद लो ।
उत्तर:
• मेरा एक – एक भाग उपयोगी है।
• मेरी पत्तियों का आकार छोटा और रंग हरा होता है।
• मेरी पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से त्वचा रोग दूर होते हैं।
• मेरी पत्तियों के किनारे नुकीले होते हैं।
• मेरी कोमल टहनियाँ दाँत साफ़ करने के काम आती हैं। इसे दातुन कहते हैं।
• मेरे फल को निबौरी कहा जाता है।
• मेरी पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है।
• मेरी पत्तियों को सुखाकर अनाज में रखा जाता है।
बसंत मास में मेरी छटा देखने लायक होती है।
• आओ, कभी मेरी डाल पर झूले का आनंद लो।

2. आपने नीम के बहुत से गुणों के बारे में जाना। इसकी टहनियों, पत्तियों, निबौरियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे औषधीय वृक्ष भी कहते हैं। अपने सहपाठियों से चर्चा करके कुछ और औषधीय पेड़-पौधों एवं लताओं के नाम नीचे लिखिए-
• तुलसी
• _______________
• _______________
• _______________
• _______________
• _______________
उत्तर:
तुलसी, आँवला, बेल, एलोवेरा, पुदीना, गिलोय, हरड़, पीपल, बरगद।

3. आप नीम की डालियों पर रस्सी डालकर झूला झूलने का आनंद लेना चाहते हैं। आप वहाँ झूला डालने गए। कल्पना कीजिए कि नीम की डालियाँ आपसे बातें करने लगीं उस संवाद को लिखिए-
नीम – अरे! बहुत दिन बाद आई/आए हो !
आप – _______________
नीम – _______________
आप – _______________
नीम – _______________
आप – _______________
उत्तर:
नीम – अरे! बहुत दिन बाद आए हो!
आप – हाँ, आज स्कूल की छुट्टी थी, तो आपसे मिलने चला आया।
नीम – अच्छा किया! कुछ देर मेरी छाया में बैठो, ठंडक मिलेगी।
आप – ज़रूर! क्या मैं आपकी डालियों पर रस्सी डालकर झूला झूल सकता हूँ?
नीम – हाँ, बिल्कुल! लेकिन ध्यान से झूलना।
आप – हाँ, मैं सावधानी से झूलूँगा। बहुत-बहुत धन्यवाद!

बूझो तो जानें (Page 36)

class 4 hindi chapter 3 neem नीम question answer image 9

उत्तर:
1. गरी  2. हाथ घड़ी  3. मानचित्र  4. छाया

Similar Posts