Class 4 Hindi Chapter 4 Humara Aahar हमारा आहार NCERT Solutions

बातचीत के लिए (Page 42)

दिए गए चित्र पर बातचीत कीजिए –

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 1

1. चित्र में आपको क्या-क्या दिख रहा है?
उत्तर:
चित्र में हमें ढोकला, इडली, लिट्टी-चोखा, छोले-भटूरे, लस्सी, डोसा तथा अनेक प्रकार के व्यंजनों से सजी हुई एक थाली दिख रही है। 

2. आपके लिए आहार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
हमारे लिए आहार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें काम करने के लिए ऊर्जा और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

3. आपको क्या खाना पसंद है ?
उत्तर:
मुझे छोले-भटूरे खाना पसंद है।

4. खाने में सावधानी रखना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
खाने में सावधानी रखना इसलिए आवश्यक है क्योंकि बासी, ज़रूरत से ज़्यादा या अपोष्टिक खाना खाने से हम बीमार पड़ सकते हैं।

5. क्या आपको लगता है कि केवल आहार ही हमें स्वस्थ रख सकता है या स्वस्थ रहने के लिए कुछ और भी आवश्यक है? अपने उत्तर का कारण भी बताइए ।
उत्तर:
नहीं, केवल आहार ही हमें स्वस्थ नहीं रख सकता। स्वस्थ रहने के लिए सही आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और सकारात्मक सोच भी बहुत जरूरी होती है।

कविता के आधार पर (Page 42 – 45)

1. नीचे एक तालिका दी गई है। दिए गए उदाहरण के आधार पर तालिका को पूरा कीजिए-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 2

उत्तर:

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 3

2. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों का चयन करके उनके सामने दी गई जगह पर सेब का चित्र (🍎) बनाइए-
(क) चावल, दाल और साग-भाजी खाने के लाभ हैं-
i. शरीर मोटा होता है।
ii. शरीर सुस्त रहता है।
iii. शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है।
iv. शरीर पतला बनता है।
उत्तर:
iii. शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है।

(ख) गरमी के मौसम में किन वस्तुओं का भरपूर सेवन करना चाहिए?
i. खरबूज
ii. ककड़ी
iii. खीरा
iv. चाय-कॉफी
उत्तर:
i. खरबूज, ii. ककड़ी, iii. खीरा

(ग) हम खाकर कब पछताते हैं?
i. जब कम खाते हैं।
ii. जब अधिक खाते हैं।
iii. जब दूसरा अधिक खाता है।
iv. इनमें से सभी
उत्तर:
ii. जब अधिक खाते हैं।

(घ) किन खाद्य पदार्थों को नियमित खाने का सुझाव दिया गया है ?
i. नमकीन और चिप्स
ii. भूँजा और सत्तू
iii. बर्फ़ और आइसक्रीम
iv. पकौड़े और पराठे
उत्तर:
ii. भूँजा और सत्तू

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) हमें फलों और फूलों के बगीचे क्यों लगाने चाहिए?
उत्तर:
हमें फलों और फूलों के बगीचे इसलिए लगाने चाहिए क्योंकि ये हमें स्वच्छ वायु, छाया, स्वादिष्ट फल तथा सुंदर फूल प्रदान करते हैं।

(ख) हमें भूख से अधिक क्यों नहीं खाना चाहिए?
उत्तर:
हमें भूख से अधिक इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर पेट में दर्द, अनिद्रा, अपच या उल्टी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(ग) “ताज़ा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।” इस पंक्ति के माध्यम से क्यां संदेश दिया गया है?
उत्तर:
इस पंक्ति के माध्यम से हमें यह संदेश मिलता है कि हमें हमेशा ताज़ा और साफ़ खाना खाना चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाता है।

(घ) भोजन का सेवन किस प्रकार करने की सलाह दी गई है और क्यों ?
उत्तर:
हमें ताज़ा भोजन खाने, अच्छे ढंग से भोजन करने और पेट से ज़्यादा भोजन न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि अधिक या बासी भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

4. मिलान कीजिए-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 4

उत्तर:

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 5

5. चित्र में दी गई साग – भाजियों को पहचानिए और उनके नाम नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में लिखिए-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 6

उत्तर:
टमाटर, शिमला- मिर्च, आलू, भिंडी, बैंगन, कद्दू, चुकंदर, प्याज़, गाजर, मूली, लहसुन, पत्तागोभी ।

6. नीचे दिए गए कथनों को ‘हाँ जी हाँ’ और ‘ना जी ना’ से पूरा कीजिए-
(क) तुम केवल आलू ही लाना, मुझको है बस आलू खाना।
(ख) दूध – दही तुम छककर खाना, हरी सब्ज़ियाँ भूल ना जाना।
(ग) खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, खाने पर होती है पीड़ा ।
(घ) भोजन में हो खूब सलाद, चौबीस घंटे रखना याद ।
(ङ) ताजा खाना हरदम खाओ, रोग-व्याधि को दूर भगाओ ।
उत्तर:
(क) तुम केवल आलू ही लाना, मुझको है बस आलू खाना। – ना जी ना, ना जी ना

(ख) दूध – दही तुम छककर खाना, हरी सब्ज़ियाँ भूल ना जाना। – हाँ जी हाँ, हाँ जी हाँ

(ग) खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, खाने पर होती है पीड़ा । – न जी न, न जी न

(घ) भोजन में हो खूब सलाद, चौबीस घंटे रखना याद । – हाँ जी हाँ, हाँ जी हाँ

(ङ) ताजा खाना हरदम खाओ, रोग-व्याधि को दूर भगाओ । – हाँ जी हाँ, हाँ जी हाँ

अनुमान और कल्पना (Page 45)

1. अगर आपके पास एक छोटा-सा खेत होता तो आप उसमें कौन से फल और साग-भाजी उगाते और क्यों?
उत्तर:
अगर मेरे पास एक छोटा-सा खेत होता तो मैं उसमें गाजर, मूली, खीरा, पालक, तरबूज और अमरूद उगाता क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।

2. अगर आप इस कविता में कुछ और खाद्य पदार्थ जोड़ सकते तो आप क्या जोड़ते और क्यों ?
उत्तर:
अगर मैं इस कविता में कुछ और खाद्य पदार्थ जोड़ सकता/सकती तो मोटे अनाज, जैसे– ज्वार, बाजरा, मक्का, जौ आदि जोड़ता/जोड़ती क्योंकि ये आम तौर पर घरों में कम उपयोग किए जाते हैं, पर यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

3. कल्पना कीजिए कि आपने स्वस्थ आहार से संबंधित एक प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता में आप कौन-से तीन सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ चुनेंगे?
उत्तर:
हरी सब्जियाँ, अंकुरित दालें और ताज़ा फल।

भाषा की बात (Page 45 – 47)

1. रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) खाने में सलाद ______ और तले हुए व्यंजन कम खाएँ ।
(ख) अच्छी आदतों को ______ नहीं, याद रखना चाहिए ।
(ग) ______ के मौसम में सूती और सरदी के मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए।
(घ) सही समय पर ______ और सही समय पर जागिए ।
उत्तर:
(क) खाने में सलाद अधिक और तले हुए व्यंजन कम खाएँ ।

(ख) अच्छी आदतों को भूलना नहीं, याद रखना चाहिए ।

(ग) गरमी के मौसम में सूती और सरदी के मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिए।

(घ) सही समय पर सोइए और सही समय पर जागिए ।

2. ‘नियमित’ शब्द ‘नियम’ में ‘इत’ जोड़कर बना है। ऐसे ही नीचे दिए गए शब्दों में ‘इत’ लगाकर नए शब्द बनाइए-
(क) नियम – नियमित
(ख) प्रमाण – ______
(ग) शिक्षा – ______
(घ) मोह – ______
(ङ) चर्चा – ______
(च) सुगंध – ______
उत्तर:
(क) नियम – नियमित
(ख) प्रमाण – प्रमाणित
(ग) शिक्षा – शिक्षित
(घ) मोह – मोहित
(ङ) चर्चा – चर्चित
(च) सुगंध – सुगंधित

3. वर्ग पहेली में नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूँढ़िए और उनसे वाक्य बनाइए-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 7

भोजन – भैया ने बहुत स्वादिष्ट भोजन बनाया है।
______ ____________________
______ ____________________
______ ____________________
______ ____________________
उत्तर:

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 8

(i) आहार = भोजन → भैया ने बहुत स्वादिष्ट भोजन बनाया है।
(ii) हरदम = हमेशा → हमें हमेशा ताज़ा और गरम खाना ही खाना चाहिए।
(iii) बाग = उपवन → सुबह उपवन में टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
(iv) सब्ज़ी = तरकारी → माँ ने आज भिंडी की तरकारी बनाई है।
(v) पीड़ा = दुख → सुख-दुख जीवन के अभिन्न अंग हैं।
(vi) अपरंपार = असीम → योग हमारे शरीर को असीम शक्ति प्रदान करता है।

4. नीचे दिए गए शब्दों में से आपको केवल वर्ण बदलकर फल अथवा साग तरकारी का नाम लिखना है। ध्यान रखिए कि मात्रा न बदले-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 9

उत्तर:
भालू – आलू
लंगूर – अंगूर
मीरा – खीरा
गोली – गोभी
चौकी – लौकी
जेब – सेब
मकड़ी – ककड़ी
चालक – पालक
मेला – केला
नीची – लीची
जाम – आम
अंतरा – संतरा

पता लगाइए (Page 47 – 48)

1. अपने माता-पिता / शिक्षकों की सहायता से पता लगाइए कि आपके यहाँ तालिका में दी गईं साग तरकारियों को क्या कहा जाता है। इनके अतिरिक्त अन्य साग तरकारियों के भी प्रचलित तथा स्थानीय नाम लिखिए-

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 10

उत्तर:
स्वयं कीजिए।

समझिए और लिखिए (Page 48 – 49)

1. शिक्षक की सहायता से पौधे के विभिन्न भागों की पहचान कीजिए तथा उनके नाम लिखिए।

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 11

उत्तर:

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 12

2. दिए गए चित्र को देखकर उस पर दस वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 13

उत्तर:
1. यह एक गाँव के बाज़ार का दृश्य है।
2. यहाँ छोटी-छोटी दुकानें लगी हैं।
3. गुब्बारेवाला रंग-बिरंगे गुब्बारे बेच रहा है।
4. एक बच्चा गुब्बारा लेकर खुश है।
5. एक महिला तंबू के नीचे फल बेच रही है।
6. उसके पास सेब, केले, अमरूद और अनार हैं।
7. एक आदमी ने उससे नाशपाती खरीदी है।
8. पेड़ के नीचे सब्ज़ीवाला ठेला लगाए खड़ा है।
9. एक महिला और लड़की ने सब्ज़ियाँ खरीदी हैं।
10. लड़की सब्ज़ीवाले को पैसे दे रही है।

आनंदमयी गतिविधि (Page 49 – 50)

1. नीचे दी गई सारणी में आपको स्वस्थ और अस्वस्थ खाद्य / पेय पदार्थों के नाम लिखने हैं। आपको यह तय करना है कि कौन-सा खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक है और कौन – सा हानिकारक।

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 14

उत्तर:

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 15

2. पुरानी पत्रिकाओं और समाचार पत्रों से भिन्न-भिन्न फलों और साग – भाजियों के चित्र काटिए । इनं चित्रों का कोलाज बनाकर उसे कोई प्यारा-सा नाम भी दीजिए ।
उत्तर:
स्वयं कीजिए।

3. एक डिब्बे में कागज की पर्चियाँ लीजिए जिन पर कुछ फलों और साग – भाजियों के नाम लिखे होंगे। डिब्बे में से एक पर्ची निकालिए। अब आप उस पर्ची पर लिखे हुए फल या साग-भाजी के गुण और विशेषताएँ बताइए। आप उस फल या साग-भाजी की विशेषताएँ ऐसे बताएँ, जैसे आप ही वह फल या साग-भाजी हैं।
उत्तर:
स्वयं कीजिए।

बूझो तो जानें (Page 50)

class 4 hindi chapter 4 humara aahar हमारा आहार image 16

उत्तर :
1. करेला  2. भुट्टा  3. हलवा।

Similar Posts